- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- The Woman Was Not Going To The In laws For 5 Years, The Husband Had Come To Celebrate, There Was A Dispute, He Put Down The Death
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव की जांच करती पुलिस
- पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल
छिंदवाड़ा। आदिवासी अंचल के ग्राम धनोरा के अंतर्गत आने वाले चरुढाना में रहने वाली एक महिला की हत्या उसी के पति ने कर दी जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शादी के पांच साल बाद भी संतान नहीं होने के चलते दंपत्ति के बीच विवाद होने लगा था, जबकि पति शराब के नशे में उसके साथ विवाद कर मारपीट करता था और जब पत्नी मायके आ गई तो उसे मनाने आए पति को इंकार सुनने को मिला तो पति ने उसकी हत्या कर दी। चरुढाना निवासी 27 वर्षीय गणेशबती पति कंसलाल इवनाती सोमवार की शाम खेत गई थी, इसके बाद सात बजे से वो अचानक गायब हो गई थी। मंगलवार के सुबह उसकी तलाश की गई तो मृतिका गणेशबती के चाचा अन्नूलाल को उसका शव खेत में खून से लथपथ हाल में मिला।
मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था, पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि मृतिका गणेशबती इवनाती का विवाह भुमका में कंसलाल इवनाती से पांच साल पूर्व हुआ था, लेकिन दोनों को कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था और करीब दो माह पूर्व विवाद के बाद गणेशबती अपने मायके चरुढाना आ गई थी, तो कंसलाल उसे वापस ले जाने आया था। जब पत्नी नहीं मानी तो कंसलाल ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने आरोपी पति को धारा 302, 201 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।