कोरोना संक्रमण: जबलपुर में राहत की खबर, पिछले 15 दिनों से लगातार रिकवरी रेट बेहतर, 24 घंटे में मिले 52 नए संक्रमित तो 83 हुए डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमण: जबलपुर में राहत की खबर, पिछले 15 दिनों से लगातार रिकवरी रेट बेहतर, 24 घंटे में मिले 52 नए संक्रमित तो 83 हुए डिस्चार्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • 24 घंटे में कोरोना संक्रमित दो लोगों की हुई मौत, कुल आंकड़ा 228 पहुंचा

प्रदेश में कोरोना के दूसरी लहर के बावजूद जिले में संक्रमण काबू में आता दिख रहा है। ये दावा प्रशासन के आंकड़े कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों से कोरोना की रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। 21 नवंबर को रिकवरी रेट 93.18 था, जो 5 नवंबर के बढ़कर 95.19 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 1630 सेम्पल की जांच में 52 नए मरीज सामने आए। वहीं 83 संक्रमित डिस्चार्ज हुए। इस दौरान दो लोगों की मौत होने से कुल आंकड़ा बढ़कर 228 पहुंच गया।

संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14 हजार के पार
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए 52 नए मरीजों सहित कुल आंकड़ा 14473 पहुंच गया है। वहीं कोरोना को अब तक 13777 लोग हरा चुके हैं। शनिवार को भी जिले में कुल 1524 लोगों के सेम्पल लिए गए। राहत की बात ये है कि जिले में कुल एक्टिव केस घटकर 468 रह गए हैं। कंटेनमेंट जोन अभी भी 36 बने हुए हैं। होम क्वारंटीन में 752 तो संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 765 है। 274 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

आंकड़ों से समझे जिले में काबू में आ रहा कोरोना
तारीख संक्रमित केस डिस्चार्ज मौत रिकवरी रेट प्रतिशत में एक्टिव केस
21 नवंबर 77 53 02 93.18 719
22 नवंबर 47 58 00 93.28 708
23 नवंबर 67 69 01 93.33 705
24 नवंबर 66 60 01 93.31 710
25 नवंबर 48 46 01 93.32 711
26 नवंबर 85 57 00 93.17 739
27 नवंबर 48 72 01 93.36 714
28 नवंबर 63 78 01 93.49 698
29 नवंबर 41 89 00 93.85 650
30 नवंबर 52 88 00 94.13 614
01 दिसंबर 32 82 02 94.49 562
02 दिसंबर 50 55 01 94.54 556
03 दिसंबर 27 74 00 94.88 509
04 दिसंबर 53 61 00 94.95 501
05 दिसंबर 52 83 02 95.19 468

इस प्रयास से काबू में आया कोरोना
कलेक्टर की पहल पर कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों का एनॉलसिस कराया गया। इसमें पता चला कि कुल संक्रमित मरीजों में 85 प्रतिशत से अधिक ऐसे लोगों की संख्या है, जिसकी उम्र 50 या इससे अधिक है। ऐसे लोगों में एक कॉमन बात ये भी निकल कर आई कि ये पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। कलेक्टर ने 20 दिन पहले वृद्धजन सर्वे अभियान की शुरूआत कराई। इसमें सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के साथ ही व्यक्तिगत क्लीनिक से ऐसे मरीजों का डाटा एकत्र कराया। लगभग 75 हजार लोग चिन्हित किए गए।
ये किया जा रहा है
सीएमएचओ डॉक्टर रत्नेश कुररिया के मुताबिक कोरोना कॉल सेंटर और स्वास्थ्य विभाग के कॉल सेंटर से अब तक 28 हजार लोगों से टीम संपर्क कर चुकी है। इसमें 606 लोगों में लक्षण के आधार पर सेम्पल लिए गए। 19 कोरोना संक्रमित मिलने पर समय रहते ही भर्ती कराए गए। सभी से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लिया जाता है। परिजनों को भी उनकी देखभाल के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा जाता है।



Source link