सकारात्मक पहल: कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात मेल नर्स ने किया मनोरंजन, मरीजों के चेहरे पर खिली मुस्कान

सकारात्मक पहल: कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात मेल नर्स ने किया मनोरंजन, मरीजों के चेहरे पर खिली मुस्कान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड मरीज का मनोरंज करते हुए।

  • रात करीब तीन बजे स्टाफ के दो सदस्यों की पहल पर मरीजों के खिले चेहरे।

भिंड जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात मरीजों का उपचार के साथ ही मरीजों आत्मबल बढ़ाए जाने का प्रयास हो रहा है। यहां तैनात मेल नर्स ने मरीजों का बीती रात मरीजों का मनोरंजन किया गया। कोविड वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों ने जब मेल नर्सिंग स्टाफ द्वारा मनोरंजन करता हुए देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में इन दिनों 120 के करीब मरीज उपचार ले रहे हैं। इन मरीजों को आईसीयू वार्ड में चौबीस घंटे, दिन और रात अपनों से दूर होकर उपचार लेने की वजह से ऊब जाते हैं। ऐसे मरीजों का मूड फ्रेस करने व आत्मबल बढ़ाने के लिए रात के करीब तीन बजे एक पहल की गई। इस दौरान कई मरीजों को नींद नहीं आ रही थी। यहां मेल नर्स स्टाफ रवि सोलंकी और कुणाल गुप्ता द्वारा मरीजों का मनोरंजन किया गया। नर्स स्टाफ के रवि और कुणाल द्वारा मरीजों के बीच मौज मस्ती और मनोरंजन को करता देख मरीजों के चेहरे खिल उठे। स्टाफ के सदस्यों के मनोरंजन के द्वारा किए जाने पर मरीजों ने तालियां भी बजाई। इस तरह से उत्साहवर्धन किए जाने से मरीजों और स्टाफ के बीच गहरा संबंध भी स्थापित किए जाने की पहल है।

काेविड वार्ड में मरीज का नर्सिंग स्टाफ द्वारा कराया गया मनोरंजन।

काेविड वार्ड में मरीज का नर्सिंग स्टाफ द्वारा कराया गया मनोरंजन।

खबरें और भी हैं…



Source link