Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
एक यात्री के चेन खींचने से दुरंतो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही। इस दौरान पीछे आ रही अन्य ट्रेनों को भी आउटर पर खड़ा करना पड़ा। यात्री का सामान ट्रेन में छूट गया था। आरपीएफ मौके पर पहुंची और यात्री को हवालात पहुंचाया है, वहां जुर्माना भरने के बाद ही उसे जाने दिया गया है। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई।
भोपाल निवासी नासिर कुरैशी दुरंतो एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर के लिए आ रहे थे। शनिवार सुबह 7 बजे जैसे ही ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो नासिर नींद में थे। स्टेशन का पता चलते ही आनन-फानन में वह उतर गए, इसी बीच उनको याद आया कि कुछ सामान उनका ट्रेन में ही छूट गया है, तो वह वापस अंदर पहुंचे। जब तक ट्रेन चल पड़ी थी। जल्दबाजी में उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद जैसे ही वह सामान लेकर नीचे उतरे, तो रेलवे पुलिस सामने खड़ी थी। रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाना पहुंचा दिया। थाना में एक हजार रुपए जुर्माना भरने के बाद ही जाने दिया गया है।
अन्य ट्रेनों का बिगड़ा समय
जिस समय दुरंतो एक्सप्रेस चेन पुलिंग के कारण स्टेशन पर खड़ी थी। भोपाल की ओर से आने वाली दो अन्य ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। जिस कारण दुरंतो सहित अन्य दोनों ट्रेनें बिना कारण देरी से हो गईं। सर्दी में चेन पुलिंग की घटनाएं पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।