वार्ड – 73 अब जीरो वेस्ट: मुख्यमंत्री ने कहा – पीला सोना सुना था, लेकिन इंदौरियों ने तो कचरे को ही काले सोने में बदल दिया

वार्ड – 73 अब जीरो वेस्ट: मुख्यमंत्री ने कहा – पीला सोना सुना था, लेकिन इंदौरियों ने तो कचरे को ही काले सोने में बदल दिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के मिंटो हाॅल से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरियों की तारीफ की।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वच्छता सम्मान समारोह में इंदौर को किया पृरस्कृत
  • बोले – इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में लगाएगा स्वच्छता का पंच

इंदौर स्वच्छता में किसी को भी टिकने नहीं देता। इंदौर ने वेस्ट कचरे को वेल्थ में बदला है। कचरे का निपटान कर आमदनी का नया स्त्रोत सृजित किया है। हमने तो सुना था पीला सोना, पर इंदौर ने कचरे को काले सोने में बदलने का कार्य किया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान इंदौर के वार्ड – 73 के रहवासियों से संवाद के दौरान कही। इंदौर के रहवासियों ने आपदा को अवसर में बदलने का कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता का पंच लगाएगा।

भोपाल के मिंटो हाॅल से चार बार नंबर वन स्वच्छ शहर का तमगा मिलने पर इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ व पूर्व निगमायुक्त आशीष सिंह को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंदौर के 19 जोनल कार्यालयों पर भी हो रहा था। मुख्यमंत्री ने जीरो वेस्ट वार्ड 73 की भी घोषणा की और इसी वार्ड के सैफी नगर गार्डन में रहवासियों से सीधा संवाद किया। रहवासी अम्मार फईम ने मुख्यमंत्री को बताया कि रहवासियों ने निगम और एनजीओ की टीम के साथ मिल कर वार्ड को जीरो वेस्ट बना दिया है।

जीरो वेस्ट वार्ड वार्ड 73 के रहवासियों ने सीएम ने बात की।

जीरो वेस्ट वार्ड वार्ड 73 के रहवासियों ने सीएम ने बात की।

डाॅ. फातिमा और सहीम ने सीएम को बताया कि चार बार से स्वच्छता में नंबर वन इंदौर का वार्ड – 73 शहर का पहला जीरो वेस्ट है। इस वार्ड से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे के निपटान वार्ड के प्रत्येक घरों में ही किया जाता है। इसके तहत गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग कर खाद का निर्माण किया जा रहा है, सूखे कचरे को 4 आर के तहत रिड्यूस, रिसाइकिल, रि-यूज और रिफ्यूज पर कार्य किया जा रहा है। डाॅ. फातिमा ने कहा कि कचरे को हमने काला सोना में बदला है। कचरे को आमदनी का स्त्रोत बनाया है। घर से निकलने वाले सूखे कचरे और वेस्ट से आकर्षक वस्तुएं बनाई हैं, जिसमें गमले का निर्माण, आकर्षक कलाकृति व अन्य सामग्री का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी स्वच्छता की बात आती है, तो पहला नाम इंदौर शहर का आता है। प्रदेश के अन्य नगरीय निकाय भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा करें और इंदौर के बराबर कार्य करते हुए, देश में स्थान प्राप्त करें। प्रदेश के अन्य शहरों को गंदगी भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर जीरो वेस्ट बनाने पर कार्य किया जाएगा।



Source link