- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Go live To Smart Schools In Due Time, DNCB Schools Come And Science Lab Is Getting Ready
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
- कैंट सीईओ ने स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने कैंट सीईओ श्रेया जैन के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कैंट एरिया में आने वाले क्षेत्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डीएनसीबी हायर सेकेंडरी स्कूल, सदर में स्मार्ट सिटी मिशन अंर्तगत स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट के प्रगतिशील कार्य को देखा।
डीएनसीबी स्कूल में 6 डिजिटल क्लासरूम, एक आईटी लैब, एक साइंस लैब व लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। प्रोजेक्ट इंजीनियर व अधिकारियों को जल्द कार्य संपन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि शहर में बने सभी स्मार्ट स्कूलों को तय समय सीमा में गो-लाइव करें, जिससे बढ़ते डिजिटलीकरण के युग अनुसार शीघ्र यहां के छात्र-छात्राओं को डिजिटल फ्रेंडली बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है, स्मार्ट क्लास रूम प्रोजेक्ट में चिन्हित 9 स्कूलों में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कैंट सीईओ ने सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की भी विजिट की व यहां संचालित कोरोना कंट्रोल रूम सहित अन्य इंटीग्रटेड सेवाओं जैसे आईटीएमएस सिस्टम, कचरा गाड़ी मॉनिटरिंग सिस्टम, टॉयलेट फीडबैक की जानकारी लेकर सराहना की। इस दौरान स्मार्ट सिटी ई-गर्वनेंस मैनेजर अनिल शर्मा, एई कौशलेंद्र तोमर, ओए प्रियांक श्रीवास्तव एवं प्रोजेक्ट एजेंसी के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।