- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar District Got First Place, Chief Minister Honored Former Mayor And Corporation Commissioner
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के मिंटो हॉल से मुख्यमंत्री ने सागर के सफाईकर्मियों से वर्चुअली बात की।
- सागर में विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के मिंटो हॉल से वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से सम्मानित किया। इस मौके पर सागर नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रभावी कार्रवाई करने पर संभाग में सागर जिले को प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने तत्कालीन महापौर अभय दरे व नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार को सम्मानित किया। पूर्व महापौर अभय दरे और नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने मिंटो हॉल में यह अवाॅर्ड हासिल किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सागर के सफाई कर्मियों को बधाई देते हुए शहर के दो सफाई कर्मी राजकुमारी व जानी बाबू से बात की। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर राजकुमारी ने बताया कि ‘हम बहुतै सकारे जात हैं, भुंसारो भी नई हो पात, और भैया मोरे, हमें इंदौर से भी आगे आने है।’ मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उनकी सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी ली। स्वच्छता कर्मी जानी बाबू ने बताया कि स्वच्छता जैकेट से उनकी अलग पहचान बनी है। साथ ही, समाज में सम्मान भी बढ़ता है।
समारोह में शामिल सांसद राजबहादुर सिंह ठाकुर ने बताया कि सागर के सफाई कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य करके प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। स्वच्छता प्रहरियों का कार्य कठिन है। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि स्वच्छता में नंबर 1 और नंबर 2 शहरों से प्रतियोगिता हो। नगर निगम सागर पहली ऐसी संस्था हैं, जहां स्वच्छता कर्मियों को नियमित किया गया है। कलेक्टर दीपक सिंह ने भी सफाईकर्मियों को बधाई दी।