किसान आंदोलन: चर्चित होने के लिए केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर मुंडन कराने जा रहे थे दो वकील, पकड़े गए

किसान आंदोलन: चर्चित होने के लिए केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर मुंडन कराने जा रहे थे दो वकील, पकड़े गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • He Was Going To Shave At The Bungalow Of The Union Minister To Become Famous In The Peasant Movement.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंडन कराकर लोकप्रिय होना चाहते थे दोनों युवक

  • इंदरगंज थाना पुलिस ने सूचना पर इन्हें पकड़ा है
  • सिर्फ चर्चित होने के लिए उठाया यह कदम

किसान आंदोलन में चर्चित होने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पर मुंडन कराने निकले दो वकीलों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनको बैनर, तख्ती जब्त कर कुछ देर थाना में ही बैठाया है। साथ ही समझाइश देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने चर्चित होने के लिए यह कदम उठाया है।

केन्द्र सरकार किसान बिल को लेकर पूरे देश में गर्म माहौल है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिन से लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें शामिल होने अन्य प्रदेश से भी किसान वहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर में दो युवक केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के रेसकोर्स स्थित 37 नंबर बंगला को घेरकर वह प्रदर्शन करने के लिए निकले थे। दोनों युवकों की योजना केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर पहुंचकर अपना मुंडन कराकर विरोध जताना था। जब यह दोनों इंदरगंज चौराहा से निकल रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। जिस पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की पहचान भिंड निवासी रविन्द्र शर्मा और सुशील कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने खुद को वकील बताया है। पुलिस का कहना है कि यह चर्चित होने के लिए यह कदम उठा रहे थे। समझाइश देकर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है।



Source link