दतिया: कांग्रेस सेवादल ने कहा- कृषि कानून किसान विरोधी है

दतिया: कांग्रेस सेवादल ने कहा- कृषि कानून किसान विरोधी है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने किसानों के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम कलेक्टर संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बीके नामदेव के नेतृत्व में सौंपा गया।

नामदेव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए जो तीन बिल पारित किए गए हैं वह किसान विरोधी हैं साथ ही हम लोग संपूर्ण देश में हो रहे किसान आंदोलन और उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं। तीनों बिल किसान हितैषी न होकर, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हितों में पारित किए गए प्रतीत होते हैं। इस दौरान जाकिर मंसूरी, सुनील, लाल खां, रहीस आदि मौजूद रहे।



Source link