पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म (फोटो-@babarazam258)
कोर्ट में महिला ने कहा कि बाबर आज़म (Babar Azam) ने शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए. जिसके चलते वो प्रेग्नेंट हो गई. उन्होंने ये भी कहा कि आजम ने बाद में उन पर अबॉर्शन का दबाव बनाया.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 9:14 AM IST
‘रेप के बाद अबॉर्शन का दबाव बनाया’
महिला ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि बाबर आजम ने उनसे शादी को लेकर झूठे वादे किए. जीयो टीवी के मुताबिक कोर्ट में महिला ने कहा कि आजम ने शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए. जिसके चलते वो प्रेग्नेंट हो गई. उन्होंने ये भी कहा कि आजम ने बाद में उन पर अबॉर्शन का दबाव बनाया. पीड़ित महिला ने कोर्ट में सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट भी दिखाए.
So this lady has made accusations against Babar Azam “he promised to marry me, he got me pregnant, he beat me up, he threatened me and he used me”Video courtesy 24NewsHD pic.twitter.com/PTkvdM4WW2
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) November 28, 2020
शादी करने से मना किया
महिला ने कोर्ट में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने नसीराबाद पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज करवाया. लेकिन बाद में उन्होंने केस वापस ले लिया. दरअसल FIR दर्ज होने के बाद बाबर आज़म ने उन्हें फिर से शादी का भरोसा दिया. लेकिन महिला का आरोप है कि जैसे ही आजम बड़े खिलाड़ी बन गए उन्होंने शादी करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो दोबोरा पुलिस स्टेशन पहुंची लेकिन पुलिस ने फिर से केस दर्ज करने से मना कर दिया.
ये भी पढ़ें:- ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! टी-20 मैच से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने टीम से वापस लिया नाम
फंस गए हैं बाबर आज़म!
बता दें कि हाल ही में बाबर आज़म को तीनों फॉर्मैट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया गया है. वो इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का इस पूरे मामले पर कहना है कि ये उनका निजी मामला है. लिहाजा पीसीबी की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. बता दें कि पीडि़त महिला ने पिछले हफ्ते ही एक प्रेस कॉन्फेंस में बाबर आज़ पर रेप के आरोप लगाए थे.