- Hindi News
- Local
- Mp
- The Leopard Who Killed The Girl In Sehore Is Trapped In A Trap By The Lure Of A Goat; Was Just Three Years Old, Left In Ratapani
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वन विभाग की टीम ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ को पकड़ लिया। फोटो- शान बहादुर
सीहोर में 2 दिन पहले 7 साल की बच्ची का शिकार करने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में फंस गया। उसे पकड़ने के लिए 24 घंटे तक वन विभाग की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। वह बकरे के लालच में पिंजरे में फंस गया। डॉक्टरी जांच के बाद उसे रातापानी सेंचुरियन में छोड़ दिया गया। अभी वह तीन साल का ही हो पाया है।
दो दिन पहले मासूम की जान ली थी
डीएफओ रमेश गणावा ने बताया कि लाड़कुई वन परिक्षेत्र के ग्राम खजूर पानी में शुक्रवार सुबह 7 साल की वंदना अपने भाई बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने पत्थर मारकर तेंदुआ को भगा दिया था, लेकिन हमले में वंदना की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। इसके बाद तेंदुआ को पकड़ने की मुहिम शुरू की गई।
टीम ने लगाया था पिंजरा
जिला वन अधिकारी रमेश ने बताया कि वन विहार की टीम सीहोर आई थी। उसने पिंजरा लगाने और तेंदुआ को पकड़ने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद टीम ने शुक्रवार रात को इलाके में पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए की घेराबंदी की जा रही थी, शनिवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उसे फंसाने के लिए बकरा रखा गया था।
वन विहार के डॉक्टर ने जांच की
तेंदुआ को पकड़ने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वन बिहार भोपाल से डॉक्टर जांच के लिए आया था। डॉक्टरी जांच में तेंदुआ को स्वास्थ्य पाया गया। उसकी उम्र करीब 3 साल है। पहले उसे देलावाड़ी में रखा गया। उसके बाद आज उसे रातापानी सेंचुरी में छोड़ दिया गया।
इलाके में तेंदुए की संख्या काफी अधिक है
वन अधिकारी रमेश ने बताया कि पूरा वन क्षेत्र करीब 1 लाख 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस में शेर के साथ तेंदुआ की संख्या काफी अधिक है। यह बड़ी संख्या में यहां पर पाए जाते हैं।