- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Woman Lodged An FIR On Her Husband And In law If She Broke The Marriage After Speaking For Divorce Thrice.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में एक महीने के अंदर तीन तलाक के तीन मामले आ चुके हैं।
- भोपाल के अशोका गार्डन का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में अपनी ससुराल में रह रही 28 वर्षीय महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर शादी तोड़ ली। महिला ने अशोका गार्डन थाने में पति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने शनिवार रात महिला के पति, ननद और सास-ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति समेत परिवार पर प्रताड़ना और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राजधानी में तीन तलाक के मामलों में तेजी आई है। पुलिस के मुताबिक, एक महीने में तीन तलाक का यह चौथा मामला है।
पुलिस के मुताबिक महिला की शादी अशोका गार्डन में रहने वाले राशिद खान से हुई है। राशिद ठेकेदारी करता है, वह शादी के बाद पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने 2018 में भी आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की लिखित शिकायत थाने में की थी। बाद में कोर्ट में इस मामले को लेकर महिला और उसके परिवार वालों में समझौता हो गया था।
महिला भी मायके से ससुराल आकर रहने लगी। इसके बाद आरोपी का कुछ दिन तक बर्ताव ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद उसने अपनी पत्नी को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट भी करने लगा था।
सितंबर में 2019 महिला को आरोपी पति ने तीन बार तलाक बोलकर अलग हो गया। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई, काफी बार मनाने के बाद उसने अलग होना ही मुनासिब समझा। उसकी एक बेटी भी है, जो मां के साथ ही रहती है। महिला ने दो दिन पहले आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ अशोका गार्डन में लिखित शिकायत की, जिस पर पुलिस ने महिला के पति, उसकी ननद, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।