Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार सुबह केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परिवार के साथ महाकाल मंदिर आए
- पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कराया
केन्द्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उनके साथ उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय भी थे। केन्द्रीय मंत्री ने गर्भगृह के बाहर से ही बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंत्री और उनकी पत्नी ने परंपरागत तरीके से नंदी के कान में मन्नत मांगी। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधि-विधान से पूजन कराया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें महाकाल की प्रतिमा भेंट की गई।