- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Cyclone Over Rajasthan Changed Weather In Jabalpur, Temperature Four Degrees C Above Normal, Minimum Mercury Also Reached Near 12
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में रविवार को इस तरह दिखा नजारा
- दोपहर में धूप तेज हुई, सर्द हवा से भी महसूस नहीं हो रही ठंड
राजस्थान के ऊपर चक्रवात से शहर में मौसम बदल गया है। शनिवार को सर्द हवा चलने के बाद भी दिन में ठंड महसूस नहीं हुई। रात का न्यूनतम पारा भी 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तरह रविवार को भी तेज धूप रहेगी। अभी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सर्दी की सिहरन गायब
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर होने से दिन में ठंड कम रही। शाम को होने वाली सर्दी की सिहरन भी गायब हो गई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
शनिवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि
शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। रविवार काे भी अधिकतम तापमान 31 के आसपास जाने का अनुमान है। आर्द्रता सुबह के समय 63 प्रतिशत थी। उत्तरी हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
दो पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक के पीछे दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सर्दी कमजोर पड़ी है। 4 दिसंबर को आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ था कि 7 दिसंबर के आसपास अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की सम्भावना बनी हुई है।
राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना हुआ है
इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान-पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसी से मौसम में परिवर्तन आ रहा है। आज का मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। तापमान सामान्य से ज्यादा और सर्दी कम हो सकती है।