18 प्लस वैक्सीनेशन: होशंगाबाद में 12,13 मई के स्लॉट हुए बुक, टीकाकरण केंद्र बढ़ाएं, जानिए, कहां कितने लगेंगे टीके

18 प्लस वैक्सीनेशन: होशंगाबाद में 12,13 मई के स्लॉट हुए बुक, टीकाकरण केंद्र बढ़ाएं, जानिए, कहां कितने लगेंगे टीके


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन के लिए इंतजार में खड़े लोग।

18 से 44 साल वर्ग के युवाओं का वैक्सीनेशन 5 मई से जारी है। 12 मई बुधवार से अब सिवनी मालवा, सोहागपुर और पिपरिया में भी 100-100 टीके लगाएं जाएंगे। यानि 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए होशंगाबाद, इटारसी के अलावा तीन टीकाकरण केंद्र शुरू होंगे। वैक्सीनेशन लगवाने के लिए स्लॉट बुक करने में बड़ी दिक्कतें आ रही है। कुछ मिनटों में ही स्लॉट बुकिंग फुल हो रही है। 12 और 13 मई के टीकाकरण के लिए मंगलवार शाम 4 बजे स्लॉट बुक हुए। 10 मिनट के भीतर ही स्लाट बुक हुए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.नलिनी गौड़ ने बताया बुधवार को पांच केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष तक के 550 पंजीकृत नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य है। होशंगाबाद में 150 व इटारसी, सिवनी मालवा, सोहागपुर व पिपरिया में 100-100 टीके लगाएं जाएंगे।

टीकाकरण केंद्र पर न लगाएं भीड़

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौड़ ने कहा टीका लगवाने आने वाले नागरिक संक्रमण से बचाव का ध्यान रखें। बेवजह भीड़ न लगाएं। सोशल डिस्टेंस से खड़े रहे। टीका पूरी तरह सुरक्षित है, सभी जरुर लगवाएं।

कहां कितने टीके लगेंगे

12 मई को होशंगाबाद की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 150, शासकीय कन्या उच्चतर स्कूल सूरजगंज इटारसी में 100, आरएनएन स्कूल पिपरिया में 100, एसजेएल स्कूल सोहागपुर में 100, शासकीय उत्कृ़ष्ट विद्यालय सिवनी मालवा में 100 लाेगाें काे टीका लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link