सैर पर निकलीं भोपाली बेगम्स: ओपन जीप में भोपाली बेगम्स ने भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को घूमा और उसके इतिहास से हुईं रूबरू

सैर पर निकलीं भोपाली बेगम्स: ओपन जीप में भोपाली बेगम्स ने भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को घूमा और उसके इतिहास से हुईं रूबरू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • In The Open Jeep, Bhopali Begums Visited The Historic Buildings Of Bhopal And Got To Know Its History.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा

  • कॉपी लिंक

बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब की सदस्य हैरिटेल रैली के दौरान परी बाजार में।

  • बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के एक साल पूरे होने पर हुई हैरिटेज रैली
  • परी बाजार को टूटने से बचाने और उसके संरक्षण के लिए लेडीज क्लब की अनूठी मुहिम

रविवार की सुबह बाबे अली के सामने परी बाजार से ओपन जीप का काफिला निकला। इस काफिले में बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। ये सभी महिलाएं बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब की मेंबर थीं। दरअसल बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के 5 दिसंबर 2020 को स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर परी पार्क से एक हेरिटेज ड्राइव का आयोजन आज किया गया। इसका उद्देश्य भोपाल की हैरिटेज इमारतों को संरक्षित करना है।

ताजुल मस्जिद का विजिट करते लौटते क्लब के सदस्य।

ताजुल मस्जिद का विजिट करते लौटते क्लब के सदस्य।

परी बाजार से शुरु हुआ काफिला मनुआभान की टेकरी पर थमा

हैरिटेज ट्रिप परी बाजार से शुरु हुई। इसके बाद बेनजीर ग्राउंड होते हुए ताजुल मस्जिद पहुंचा। मोती मस्जिद हाेते हुए शीतलदास की बगिया से मनुआभान की टेकरी पर खत्म हुई। इन सभी ऐतिहासिक इमारतों के इतिहास के बारे में प्रसिद्ध वास्तुकार और संरक्षणवादी एसएम हुसैन ने गाइड के रूप में क्लब के सदस्यों को बताया।

मनुआभान की पहाड़ी पर लेडीज क्लब की मेंबर्स।

मनुआभान की पहाड़ी पर लेडीज क्लब की मेंबर्स।

परी बाजार को मिले हैरिटेज लुक

बेगम्स ऑफ भोपाल की प्रेसिडेंट रखशां जाहिद ने बताया कि बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब का उद्देश्य भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करना और इसके लिए काम करना। इसी कड़ी में क्लब के पूरे होने पर एक हैरिटेज रैली हुई। इस रैली को परी बाजार से शुरु करने के पीछे उद्देश्य यह है कि परी बाजार भारत का एकमात्र महिला बाजार था। जहां खरीददार भी महिलाएं होती थीं और ग्राहक भी। हमारी मुहिम है कि 145 साल पुराने महिला बाजार को हेरिटेज लुक देकर संरक्षित किया जाए। आज की रैली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। साथ ही सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया। क्लब के सभी मेंबर्स के हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में सैनेटाइज भी करवाया गया।

मनुआभान की टेकरी पर क्लब की मेंबर्स।

मनुआभान की टेकरी पर क्लब की मेंबर्स।

ताकि आने वाली पीढ़ी अपने भोपाल के गौरवशाली इतिहास को जान सके

बेगम्स ऑफ भोपाल क्लब की वाइस प्रेसिडेट बीनू धीर ने बताया कि हैरिटेज वॉक इसलिए शुरु की। ताकि हम भाेपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित कर सकें। आने वाली पीढ़ियां अपने भोपाल के इतिहास से रूबरू हो सकें। क्लब का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, शहर की नवोदित प्रतिभाओं को मंच देना और भोपाल की विरासत संरचनाओं को संरक्षित करना है।

सांस्कृतिक विरासत को जानने का मिला मौका

क्लब की मेंबर फैशन डिजाइनर इशिता सूद ने बताया कि महिला हैरिटेज रैली के जरिए मुझे भोपाल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिला।

क्लब गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

क्लब की मेंबर यास्मीन अलीम ने बताया कि बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब भोपाल गंगा-जमुनी तहजीब का भी प्रतीक है। इस क्लब में हिंदु, मुस्लमान, पंजाबी, ब्राह्मण सभी धर्माें की महिलाएं मिलकर भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के लिए काम कर रही हैं।

ये मेंबर्स थे रैली में शामिल
बेगम्स ऑफ़ भोपाल के कोर टीम सदस्यों में रख़शां ज़ाहिद, बीनू धीर, यास्मीन अलीम, सेहबा फरहत और शीबा परवेज़ के अलावा और बड़ी संख्या में महिला सदस्य थीं।



Source link