मैच रद्द (फोटो- क्रिकेट साउथ अफ्रीका)
SA vs ENG: इससे पहले शुक्रवार को वनडे सीरीज़ शुरू होनी थी. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैच को रविवार तक के लिए टाल दिया गया था.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 1:44 PM IST
फिर से हुआ टेस्ट
इंग्लैंड की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के सैंपल को एक बार फिर से जांच के लिए भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. शनिवार शाम को सैंपल लिए गए हैं. ऐसे में कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद ही खेल शुरू होगा.
Cricket South Africa and the @englandcricket have agreed to delay the start time for today’s One-Day International match, which is due to take place in Paarl. #SAvENG #BetwayODI pic.twitter.com/8JNGvyLlhL
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 6, 2020
टेस्ट को लेकर अफरा-तफरी
शुक्रवार शाम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का फिर से टेस्ट किया गया था. सारे खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव थी. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाड़ियों का टेस्ट नहीं हुआ था क्योंकि एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को सारे खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. लेकिन अब दो होटल स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर से शनिवार को इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है.