Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले के सामने मुंडन कराने के लिए जा रहे दो वकीलों को इंदरगंज पुलिस ने पकड़ लिया। इनका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके चलते पुलिस पहले से ही अलर्ट थी।
जैसे ही दोनों वकील निकले तो इन्हें पकड़ लिया गया। इंदरगंज थाने के एसआई रशीद खान ने बताया कि वकील रविंद्र शर्मा और सुशील कुमार दोपहर में इंदरगंज चौराहे से केंद्रीय मंत्री के बंगले के लिए निकले। तभी इन्हें पकड़ लिया गया बाद में इन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया।