राशिद खान ने बताया उन्हें बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्री पसंद हैं.
राशिद खान ने अपनी तीन फेवरेट एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), प्रिटी जिंटा (preity Zinta) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम लिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 2:28 PM IST
राशिद खान भी नए क्रिकेट नियमों को तहत अपना जरूरी क्वारंटीन पूरा कर रहे हैं. इस बीच होटल के कमरे में बोर हो रहे राशिद खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फैन्स के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान राशिद खान ने कई मजेदार जवाब दिए. जब एक फैन ने राशिद से उनकी फेवरेट बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में पूछा तो उन्होंने तीन एक्ट्रेसेस के नाम लिए.
राशिद खान ने अपनी तीन फेवरेट एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), प्रिटी जिंटा (preity Zinta) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम लिया. राशिद खान पहले भी कई बार बॉलीवुड को लेकर अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने दंगल और लगान को अपनी फेवरेट फिल्म और आमिर खान को अपना पसंदीदा अभिनेता एक पुराने इंटरव्यू में बताया था.
राशिद खान ने तीन अभिनेत्रियों के नाम लिए हैं.
बता दें कि कुछ वक्त पहले राशिद खान और अनुष्का शर्मा को लेकर गूगल पर न्यूज चल रही थीं. दरअसल, अपने गूगल सर्च बार पर ‘राशिद खान वाइफ’ सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम दिखाई दे रहा था, वो भी मैरिज डेट के साथ. राशिद खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं. साल 2018 के इस इंटरव्यू में राशिद ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था.
INDvsAUS: टेस्ट सीरीज में किसे मिले विराट कोहली की जगह? यह है आकाश चोपड़ा की पसंद
इसके बाद राशिद खान का नाम सुर्खियों में रहा था. सिर्फ इस कनेक्शन की वजह से अनुष्का का नाम राशिद के वाइफ के तौर पर गूगल पर दिखाया जाने लगा. हालांकि, अब इस गलती को गूगल ने सुधार लिया है.