विराट कोहली और केन विलियमसन दोनों पहली बार पिता बनने वाले हैं (फोटो क्रेडिट: बीसीसीआई )
विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर को गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट जाएंगे
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 5:28 PM IST
विलियमसन ने हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 251 रन की बड़ी पारी खेलकर टीम को रविवार को पारी और 134 रन के अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यह विलियमसन के करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी थी. मैच के बाद ही कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन के अवकाश पर जाने के बावजूद टीम पूरी तरह से परफेक्ट है. उन्होंने कहा कि कई बार कुछ और चीजें ज्यादा अहम होती है. उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में, एक अभिभावक के रूप में आपको जीवन में एक बार अपने बच्चे पहले बच्चे के जन्म के समय वहां पर मौजूद रहने का अवसर मिलता है. मुझे पता है कि यह केन विलियमसन के लिए अहम है. हम क्रिकेट खेलते हैं, यह अहम हैं, मगर बाकी चीजें भी ज्यादा अहम होती हैं और केन विलियमसन का पिता बनना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: एनसीए में अपना वजन कम करने में जुटे रोहित शर्मा, शेयर की लेटेस्ट PhotosINDvsAUS: कन्कशन और हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं रविंद्र जडेजा
11 दिसंबर को खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 11 दिसंबर से खेला जाएगा. इस सीरीज के खत्म होने के बाद 18 दिसंबर से न्यूजीलैंड तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा. यदि इनमें से कुछ में विलियमसन नहीं खेलते हैं तो विल यंग उनकी जगह लेंगे, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. वह महज 5 रन ही बना पाए थे.