- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Suicide Case; Madhya Pradesh 24 year old Woman Commits Suicide By Hanging Herself In Sagar
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना के बाद युवती के घर जांच करती मकरोनिया पुलिस।
मकरोनिया थाना अंतर्गत सद्भावना नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती सागर में रहकर सिंचाई विभाग में नौकरी कर रही थी। सोमवार सुबह जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला और घर से बाहर नहीं आई तो मकान मालिक व आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मकरोनिया टीआई जेपी ठाकुर ने बताया कि करीब 23-24 वर्षीय युवती प्रेरणा परिहार सद्भावना नगर में किराए के मकान में रहती थी। वह पिछले एक वर्ष से यहां रहकर सिंचाई विभाग में नौकरी कर रही थी, जिसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती खजुराहो की रहने वाली है। यहां वह अकेली रहती थी। घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है। वे खजुराहो से सागर के लिए निकल चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर आसपास रहने वाले लोगों व सिंचाई विभाग में जहां वह नौकरी करती थी, वहां भी कुछ लोगों से पूछताछ की जाएगी।