आलोट विधानसभा क्षेत्र में करीब दो वर्षों के अंतराल के बाद युवक कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। इन चुनावों में शंकर सिंह चौहान, ध्रुव सोलंकी और रवि चंदेल सहित पांच अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। परिणामों की घोषणा के ब
.
ब्लॉक स्तर पर हुए चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आलोट ब्लॉक में ध्रुव सोलंकी ने दीपक जोशी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, बरखेड़ा ब्लॉक में रवि चंदेल ने मनहोर भाटी को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
यह भी बने पदाधिकारी
वहीं आलोट विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शंकर सिंह चौहान (भीम) निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों में खरवा कलां ब्लॉक से बलवीर सिंह सिसोदिया, ताल ब्लॉक से पुष्पेंद्र पाटीदार और बडावदा ब्लॉक से घनश्याम सिंह गुर्जर शामिल हैं।
आलोट ब्लॉक में शिवराज सिंह सोलंकी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की समझाइश पर अपना नाम वापस ले लिया था। पार्टी ने हारे हुए प्रत्याशियों का मनोबल बनाए रखने के लिए उन्हें उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
विजयी प्रत्याशी ध्रुव सोलंकी ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा कि अब वे आमजन की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।

युवक कांग्रेस संगठन की रीढ़
कांग्रेस नेता महिपाल सिंह सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि युवक कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया जा सकता है।
सोलंकी ने यह भी बताया कि इन परिणामों से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी युवक कांग्रेस इकाइयों को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ये चुनाव करवाए गए थे।

यह रहे उपस्थित
जश्न के दौरान कांग्रेस नेता नागेश खारोल, पार्षद प्रतिनिधि फिरोज मेव, कांग्रेस नेता गिरधारी लाल शर्मा और राहुल जायसवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।