स्टीव स्मिथ चहल के 59वें इंटरनेशनल टी20 शिकार बने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) काफी महंगे साबित हुए थे और महज एक ही विकेट ले पाए, मगर उन्होंने इस एक विकेट से ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 2:39 PM IST
टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चहल और बुमराह के बाद 52 विकेट के साथ आर अश्विन, 41 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार, 39 विकेट के साथ कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का नंबर आता है. श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 84 मैचों में 107 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें :
अनुष्का शर्मा ने टी20 सीरीज जीत पर विराट कोहली को किया विश, लिखा- बधाई मेरे प्यारIND VS AUS: विराट कोहली की कप्तानी में जीत मिली तो आया रोहित शर्मा का बयान, कही ये बात
दो मैचों में लिए 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चहल के प्रदर्शन की बात करें तो पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, मगर बल्लेबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा के सिर पर गेंद लगने के बाद चहल उनके कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में गेंदबाजी करने के लिए दूसरी पारी में मैदान पर आए और इस दौरान उन्होंने 25 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए और भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया. हालांकि दूसरे मैच में वह काफी महंगे साबित हुए.