127 गेंद पर 150 रन, 21 चौके और 3 छक्के, जब वनडे में युवराज ने खेली कातिलाना पारी, अंग्रेजों की निकाल दी थी हेकड़ी

127 गेंद पर 150 रन, 21 चौके और 3 छक्के, जब वनडे में युवराज ने खेली कातिलाना पारी, अंग्रेजों की निकाल दी थी हेकड़ी


भारत के धाकड़ क्रिकेटर्स में शुमार रहे युवराज सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था. युवराज सिंह टीम इंडिया के एक बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और एक उपयोगी लेफ्ट आर्म स्पिनर रहे हैं. युवराज सिंह ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया था. युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11778 रन बनाने के अलावा 148 विकेट भी झटके हैं.

जब वनडे में युवराज ने खेली कातिलाना पारी

क्रिकेट के अगर तीनों फॉर्मेट की बात करें तो युवराज सिंह का खास तौर पर वनडे इंटरनेशनल में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है. युवराज सिंह ने भारत के लिए 304 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 278 पारियों में 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं. युवराज सिंह ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 111 विकेट चटकाए हैं. युवराज सिंह ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की बेस्ट पारी 19 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेली थी.

Add Zee News as a Preferred Source


IND vs SA: हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी, भारत ने मैच गंवाकर चुकाई बड़ी कीमत

युवराज ने 127 गेंद पर ठोके 150 रन

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे मैच में भारत के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 127 गेंद पर 150 रन की पारी खेली. युवराज सिंह ने इस दौरान 118.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 381 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 382 रनों का टारगेट रखा. भारत के लिए युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 122 गेंदों पर 134 रन की पारी खेली. महेंद्र सिंह धोनी ने 109.83 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 6 छक्के उड़ाए.

IND vs SA: मौके पर मौके कर रहा बर्बाद, भारत के लिए सिरदर्द बना ये क्रिकेटर, टी20 टीम में नहीं बनती जगह

अंग्रेजों की निकल गई हेकड़ी

भारत के दिए 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 366 रन ही बना पाई. भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम यह वनडे मैच 15 रन से हार गई. युवराज सिंह को इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. युवराज सिंह ने अपने दम पर भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. चाहे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का सेमीफाइनल मुकाबला हो या फिर कंगारुओं के खिलाफ ही वनडे वर्ल्ड कप 2011 का क्वार्टरफाइनल मैच हो. युवराज सिंह ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.



Source link