ठगी का मामला: आवास योजना का फ्लैट दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

ठगी का मामला: आवास योजना का फ्लैट दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 12 दफ्तर का कर्मचारी बताकर हवलदार की विधवा से ऐंठे रुपए

कमला नगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा में आवास योजना के तहत बनाई गई मल्टी स्टोरी इमारत के फ्लैट सस्ते दाम पर दिलाने के नाम पर एक हवलदार की विधवा सहित चार लोगों से करीब सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने खुद को 12 दफ्तर स्थित एक सरकारी कार्यालय में पदस्थ बताया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने नगर निगम, एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी बताया था या किसी अन्य विभाग का। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कमला नगर थाने के एसआई मिथिलेश भारद्वाज ने बताया कि 58 वर्षीय कलावती देवी पति स्व. उदयगिरी देवी 25वीं बटालियन स्थित क्वार्टर में रहती हैं। उनके पति हवलदार थे और कई साल पहले उनका निधन हो चुका है। वर्ष 2019 में मो. हबीब नाम का युवक जो कलावती के परिवार का पुराना परिचित है आया और कहा कि नया बसेरा में नए फ्लैट बने हैं। आवास योजना के तहत सस्ते में फ्लैट दिला दूंगा। इसके लिए झुग्गी बस्ती में रहने ले दस्तावेज चाहिए, जो मैं 12 दफ्तर स्थित एक सरकारी कार्यालय में पदस्थ गुफरान अली के माध्यम से बनवा देगा। मो. हबीब ने फ्लैट के आवंटन में भी गुफरान द्वारा कराने की बात कही थी।

डेढ़-डेढ़ लाख में फ्लैट

फरियादी ने पुलिस को बताया कि हबीब ने डेढ़ लाख रुपए में एक फ्लैट देने का झांसा दिया था। वह महिला ने एक लाख तीन हजार रुपए लिए। इसके बाद पीडि़ता को लगा कि पास में डेढ़ लाख में फ्लैट मिल रहा है तो अपने तीन परिचित व रिश्तेदारों से बात कर उनसे भी इतनी-इतनी राशि आरोपी को दिला दी। आरोपियों ने अधिकांश रकम कैश में लिए हैं। शातिर बदमाशों ने राशि के बदले फर्जी रसीद भी थमा दी। विवेचना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link