- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- On Getting The Information, The Team Of The District Child Protection Office Stopped The Child Marriage.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
जिला बाल संरक्षण कार्यालय की टीम ने बाल विवाह रुकवाने में सफलता पाई है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी साबिर अहमद सिद्दिकी ने बताया कि एक सूचना पर बाल विवाह रुकवाने के लिए टीम गठित की गई थी।
टीम द्वारा घट्टिया में कैनरा बैंक के पास स्थित विवाह स्थल का दौरा किया गया तथा लोगों से पूछताछ की गई। इसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि मुकेश प्रजापति पिता आत्माराम प्रजापति की पुत्री का विवाह देवीलाल पिता गोपाल प्रजापति निवासी रंथभंवर जिला शाजापुर के पुत्र से 7 दिसंबर को होना हैं।
टीम ने बालिका की कक्षा 8वीं की अंकसूची देखी तो उसके हिसाब से वह नाबालिग पाई गई। इस पर टीम ने उसके परिजनों को बाल विवाह नहीं करने की समझाइश दी। यह भी कहा कि यदि वे बात नहीं मानते हैं तो कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इसके बाद बालिका के परिजनों ने बालिका का विवाह निरस्त करते हुए उसके बालिग होने के पश्चात ही विवाह किए जाने की लिखित में स्वीकृति दी।