भय्यू महाराज सुसाइड केस: कोर्ट रूम में 5 मिनट तक रोती रही बहन अनुराधा, कुहू के होटल में रुकने को कहा- उसे घर में रुकने के लिए मना नहीं किया

भय्यू महाराज सुसाइड केस: कोर्ट रूम में 5 मिनट तक रोती रही बहन अनुराधा, कुहू के होटल में रुकने को कहा- उसे घर में रुकने के लिए मना नहीं किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भय्यू महाराज की बहन अनुराधा मंगलवार को कोर्ट में बयान देने पहुंची।

भय्यू महाराज सुसाइड मामले में कोर्ट में बेटी कुहू के बयान होने के बाद मंगलवार को महाराज की बहन अनुराधा के बयान हुए। वकील द्वारा किए गए एक सवाल पर वे पांच मिनट तक रोती रहीं और कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। कुहू के होटल पर रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसे किसी ने घर में रुकने से थोड़े ना रोका है। आयुषी के कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर कहा कि वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

अनुराधा ने मीडिया से दूरी बना रखी थी।

अनुराधा ने मीडिया से दूरी बना रखी थी।

5 मिनट तक रोती रहीं अनुराधा
एडवोकेट धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जब अनुराधा से सवाल किया गया कि महाराज और पलक के बीच आपत्तिजनक वीडियो उनके द्वारा देखा गया था क्या? इस पर उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा। इसके बाद वे रोने लगीं। करीब 5 मिनट तक रोने के बाद वे कुर्सी पर बैठ गईं।

वकील बोले – आयुषी से मिली नहीं, लेकिन उसके ड्राइवर के साथ कोर्ट पहुंचीं
गुर्जर ने कहा कि उनसे जब पूछा गया कि क्या आप भय्यू महाराज की पत्नी यानी अपनी भाभी आयुषी से मिलीं? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मैं नहीं मिली। होटल में रुकी हूं। जब मैंने उनसे पूछा कि आप पुणे से इंदौर आने के बाद कोर्ट में जिस व्यक्ति के साथ आए हो वो आयुषी का ड्राइवर है ना? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया। गुर्जर का कहना था कि पहले तो वे कहती हैं कि मैं आयुषी से मिली नहीं, फिर वे आयुषी के ड्राइवर के साथ कोर्ट भी आ गईं। ये दोनों बातें अलग-अलग हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उनके पति किसी ट्रस्ट में अध्यक्ष थे, फिर कहती हैं कि उनके चाचा का लड़का अध्यक्ष था तो यहां भी दोहरी बात सामने आई है।

वकीलों ने अनुराधा से कई सवाल किए।

वकीलों ने अनुराधा से कई सवाल किए।

भय्यू महाराज के किसी डॉक्टर से आज तक संपर्क नहीं किया
गुर्जर के अनुसार जब भी कोई ऐसी बात पूछी गई, जिससे कहीं ना कहीं सच बाहर आ जाता, तो वे कहतीं उन्हें माइग्रेन और हाई बीपी की शिकायत है। उन लाेगाें ने सभी आरोपियों पर एक ही आरोप लगाया है कि इनके द्वारा महाराज को गलत तरीके की दवाई दी गई। उन्हें गलत इलाज दिया गया, जिस कारण वे डिप्रेशन में आ गए और खुदकुशी कर ली। इस पर मैंने पूछा कि आपने कभी भी अपने भाई के किसी डॉक्टर से संपर्क किया या उनके इलाज का पर्चा देखा? उन्होंने कहा कि मैं आज तक भाई के किसी डॉक्टर से नहीं मिली।

कुहू को आता है जल्दी गुस्सा, आयुषी शांत
कुहू गुस्से की तेज है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, उसे गुस्सा जल्दी आता है। वहीं, आयुषी के बारे में यही सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आयुषी गुस्से की तेज नहीं है। कुहू इंदौर आती है, तो उसे होटल में रुकना पड़ता है? इस सवाल पर कहा कि हां, मुझे जानकारी तो थी, लेकिन उसे किसी ने घर पर रुकने से मना नहीं किया है। पुलिस द्वारा घटना के बाद लिए गए बयान को लेकर कहा कि मैंने बयान दिए ही नहीं। मेरे बयान छह महीने बाद हुए थे। आयुषी के पेश नहीं होने पर अनुराधा ने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के 11वें मंजिल पर 11 नंबर के बेड पर भर्ती हैं।



Source link