- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Weather, Winter News Update;Winter News Update Minimum Temperature Aftar 7 Days Drop In Madhya Pradesh Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में 7 दिन बाद रात के पारे में कमी दर्ज की गई है। भोपाल की बड़ी झील पर लोग सैर करते हुए। फोटो- अनिल दीक्षित
- पचमढ़ी छोड़ प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा
- खरगौन में दिन का तापमान 33.8 डिग्री सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मध्यप्रदेश में रात के पारे में कुछ कमी दर्ज की जाने लगी है। हालांकि यह मामूली है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के नॉर्थ-ईस्ट में बनने के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे भोपाल और ग्वालियर में 11 और 12 को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। प्रदेश में कई जगह बादल छाए रहेंगे।
भोपाल में 7 दिन बाद रात का पारा कुछ लुढ़का है। हालांकि यह अब भी सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा है। रात को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। दिन का तापमान में 32 डिग्री से घटकर 30 के आसपास पहुंच गया है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। हालांकि इंदौर में रात का पारा चढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। एक दिन पहले रात में यह 14.7 रिकॉर्ड किया गया था।
15 को सबसे ज्यादा ठंड की उम्मीद
साहा ने बताया कि एक दो दिन तापमान मामूली कम होगा, उसके बाद बढ़ेगा। 13 दिसंबर के बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। इस सीजन में 15 को ज्यादा ठंड होगी। हालांकि अभी मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच पचमढ़ी में अभी भी सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पर रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 26.8 डिग्री सबसे कम चल रहा है। सबसे गर्म खरगौन में दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में सबसे ज्यादा गर्मी इंदौर और सिवनी में महसूस की गई। यहां रात का पारा 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 30.4 | 13.6 |
| इंदौर | 30.2 | 15.0 |
| ग्वालियर | 29.7 | 10.2 |
| जबलपुर | 31.3 | 12.0 |