अवैध खनन: जबलपुर में विस्फोट लगाकर किया जा रहा पत्थरों का खनन, ब्लास्टिंग में मजदूर का उड़ गया हाथ, एक्सीडेंट बता अस्पताल में कराया भर्ती

अवैध खनन: जबलपुर में विस्फोट लगाकर किया जा रहा पत्थरों का खनन, ब्लास्टिंग में मजदूर का उड़ गया हाथ, एक्सीडेंट बता अस्पताल में कराया भर्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Mining Of Stones Being Carried Out In Jabalpur By Blasting, The Worker Lost His Hand In Blasting, Admitted To Hospital By Accident

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मजदूर कमलेश गौड़

  • तिलवारा क्षेत्र के ऐठाखेड़ा की घटना, बिना पुलिस को खबर दिए रसूखदार लेकर पहुंच गया अस्पताल

जिले में अवैध खनन और ब्लास्टिंग में लगे एक मजदूर का बुधवार को दोनों हाथ उड़ गया। उसके चेहरे व गले में भी चोटें आई हैं। खनन कराने वाले रसूखदारों ने बिना पुलिस को खबर दिए चुपके से मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां भी मामले को छिपाने के लिए झूठ बोला दिया कि एक्सीडेंट हुआ है। रात में पुलिस अस्पताल पहुंची तब मामला सामने आया।

विस्फोट के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार तिलवारा क्षेत्र अंतर्गत ऐठाखेड़ा में कुछ लोग अवैध तरीके से पत्थर की खुदाई ब्लास्टिंग कर करते हैं। यह अर्से से चल रहा है। माइनिंग विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने जाता। खनन कराने वाले में महेश यादव का नाम मजदूर ने बताया है। सिवनी टोला झिरी निवासी कमलेश गौड़ ब्लास्टिंग का काम करता है। बुधवार दोपहर में वह अवैध तरीके से होने वाले खदान में ब्लास्टिंग कर रहा था, तभी वह विस्फोटक के चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ कलाई से उड़ गया। चेहरा व गर्दन में भी चोटें आई हैं।
हादसे के बाद छिपाने का खेल
इस हादसे के बाद खनन कराने वाले माफिया और उनके गुर्गे सक्रिय हो गए। बिना पुलिस को खबर दिए मजदूर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मजदूर बोलने की स्थित में नहीं है। उसके घरवालों को भी खनन कराने वालों ने खामोश करा दिया है। रात में इसकी खबर पाकर तिलवारा थाने की एसआई शिल्पा मौके पर पहुंची। परिजनों के कथन लेकर लौट आईं। एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। खनन विभाग को भी खबर की गई है।



Source link