पहली से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को नहीं देनी होगी परीक्षाएं, अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला

पहली से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को नहीं देनी होगी परीक्षाएं, अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला


पहली से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को परीक्षाएं नहीं देनी होगी.

मध्य प्रदेश के सभी शासकीय व निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को बगैर किसी परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाएगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 9, 2020, 2:10 PM IST

पश्चिम बंगाल सरकार के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी घोषणा की है. अब मध्य प्रदेश के सभी शासकीय व निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को बगैर किसी परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाएगा, हालांकि इन स्टूडेंट्स का प्रोजेक्ट के आधार पर मूल्यांकन जरूर किया जाएगा. इसके अलावा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएंगी.

ये भी पढ़ें
Exams: दिसंबर-जनवरी में भर्ती परीक्षाओं की भरमार, नोट कर लें ये प्रमुख तिथियां
Sarkari Naukri 2020: डाटा इंट्री ऑपरेटर, क्लर्क समेत 4726 पदों पर भर्तियां31 मार्च तक स्कूल बंद
मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएँ 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा की है. जिसके बाद अब स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदरसिंह परमार की ओर से यह सूचित किया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है, हालांकि  को अगली कक्षा में प्रवेश प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के आधार पर दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने बताया कि 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष नहीं होंगी, वहीं कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए कक्षाएं जल्द ही शुरू होंगी. कक्षा 9 और 11 के स्टूडेंट्स को सप्ताह में एक या दो दिन स्कूल बुलाया जा सकेगा. इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों के छठीं से नौवीं कक्षाओं के बच्चों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने की घोषणा की है जिसके बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी यह घोषणा की है.





Source link