मां की हत्या: छह माह पहले बीमारी से हुई बेटे की मौत, मां को जिम्मेदार मान जादू टोने के शक में फावड़ा मार बेटे ने कर दी हत्या

मां की हत्या: छह माह पहले बीमारी से हुई बेटे की मौत, मां को जिम्मेदार मान जादू टोने के शक में फावड़ा मार बेटे ने कर दी हत्या


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हत्या में प्रयुक्ता फावड़ा।

  • पनागर क्षेत्र के गर्दा (खमरिया) की घटना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बुधवार को जिले के पनागर क्षेत्र में एक बेटे ने जादू-टोने के शक में अपनी मां की फावड़ा मार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी फावड़ा लेकर वहीं घूमता रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बेटे की छह महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसे शक है कि मां के जादू ने उसकी औलाद छीनी है।

फावड़े के एक वार में हो गया काम तमाम
गर्दा (खमरिया) निवासी कोराबाई (80) बड़े बेटे चंद्रिका के यादव के साथ रहती थी। उसका छोटा बेटा विश्राम अलग रहता है। दोपहर करीब एक बजे चंद्रिका पत्नी के साथ बाड़ी में कंडा थाप रहा था। उसी दौरान विश्राम की बेटी मन्सो दौड़ कर आई और बताया कि पापा ने फावड़े से दादी की गर्दन काट दी है। वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि मां कोराबाई खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी विश्राम फावड़ा लेकर वहीं टहल रहा था।

बेटे की मौत से ही मां पर था शक
कोराबाई झाड़ फूंक करती थी। छह महीने पहले विश्राम के बेटे की बीमारी से मौत हो गई। हालांकि उसने बेटे को कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके दिमाग में ये बैठ गया था कि उसके बेटे की मौत जादू-टोने की वजह से हुई है। उसे मां कोराबाई पर संदेह था। बेटे की मौत का बदला लेने उसने मां की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त फावड़ा जब्त कर लिया।



Source link