मौसम: गुनगुनी धूप के बाद गुलाबी सर्दी उस पर नदी से उठती धुंध, 10 तक बढ़ेगा तापमान

मौसम: गुनगुनी धूप के बाद गुलाबी सर्दी उस पर नदी से उठती धुंध, 10 तक बढ़ेगा तापमान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से नवंबर और उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन के साथ रात का तापमान बढ़ रहा है। 11 दिसंबर को शहर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार दिसंबर में 4, 7 और अब 11 को भी पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत हैं। ऐसे में उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 दिसंबर से सर्दी असर दिखाएगी। जीवाजी वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link