वैभव सूर्यवंशी कब खलेंगे दूसरा वनडे, बढ़त बनाने कहां उतरेगी यंगिस्तान

वैभव सूर्यवंशी कब खलेंगे दूसरा वनडे, बढ़त बनाने कहां उतरेगी यंगिस्तान


Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ 2 रन से अपना अर्धशतक चूक गए थे. उन्होंने पहले वनडे में 48 रन की पारी खेली थी. 19 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों से उनकी यह पारी सजी थी. 14 साल के …और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी दूसरे वनडे में 30 जून को उतरेंगे.

हाइलाइट्स

  • इंडिया अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 दूसरा वनडे सोमवार को खेला जाएगा
  • भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है
  • आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी इनदिनों में जबदरस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने अपने पहले इंग्लैंड दौरे पर पहले ही वनडे में शानदार पारी खेलकर यह जता दिया कि वह सीरीज के बाकी मैचों में भी ऐसे ही दमदार प्रदर्शन करने वाले हैं. इंडिया अंडर 19 टीम 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच सोमवार (30 जून) को नॉर्थेम्प्टन में खेलेगी. भारत की यंगिस्तान दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में बढ़त के इरादे से उतरेगी. भारत ने होव में खेला गया पहला वनडे 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार बैटिंग की थी. जिसके दम पर भारत ने 50 ओवर के मैच को 24 ओवर में जीतकर अपनी मजबूती का नमूना पेश किया.

इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 (India U19 vs England U19 2nd ODI) के बीच दूसरा वनडे भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम दूसरे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ दूसरे वनडे में भी उतरना चाहेगी. वैभव ने इंग्लैंड में अपने पहले ही मैच में 252 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryanshi) ने टी20 स्टाइल में ही बैटिंग की और 48 रन की पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी की टीम ने बनाए 442 रन, 9वें नंबर के बल्लेबाज ने जड़ा शतक, जहां हारी गिल की सेना, वहीं यंगिस्तान को मिली जीत

भारत ने 24 ओवर में जीता पहला वनडे
भारतीय की सीनियर क्रिकेट टीम के साथ टीम इंडिया की ‘यंगिस्तान’ यानी अंडर 19 टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. शुभमन गिल की टेस्ट टीम को भले पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली अंडर 19 टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की. इंग्लैंड की अंडर-19 ने पहले बैटिंग की लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. भारतीय गेंदबाजों ने उसे 42.2 ओवर में 174 रन में समेट आए. 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 24 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया.

18 नंबर की जर्सी में उतरे थे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी पहले वनडे में 18 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे. इस नंबर की जर्सी भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहनते हैं. कोहली के नंबर की जर्सी पहने जब वैभव को फैंस ने मैदान पर देखा तो उन्हें कोहली की याद आ गई.लोगों ने कहा कि कोहली के बाद सूर्यवंशी की जर्सी पर इस नंबर की जर्सी देखना सुखद अहसास है. कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.पहले वनडे में वैभव ने लगभग हर चौथी गेंद पर छक्का जड़ा.

इंडिया अंडर 19 टीम का इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 टीम के बीच दूसरा वनडे मैच 30 जून को नॉर्थैम्पटन में खेला जाएगा. इसके बाद 2 जुलाई से तीसरा वनडे नॉर्थैम्पटन में जबकि 5 से जुलाई से चौथा वनडे वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज का 5वां और अंतिम वनडे 7 जुलाई को वार्सेस्टर में खेला जाएगा. इसके बाद 12 जुलाई को पहला मल्टी डे मैच खेला जाएगा वहीं 20 जुलाई से दूसरा मल्टी डे मैच केम्सफोर्ड में खेला जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी कब खलेंगे दूसरा वनडे, बढ़त बनाने कहां उतरेगी यंगिस्तान



Source link