छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन: कृषि कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की

छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन: कृषि कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि कॉलेज पवारखेड़ा के छात्रों ने अर्धनग्न होकर एसएडीओ, आरएईओ परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की। छात्राें ने बताया 10 एवं 11 फरवरी को व्यापम द्वारा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 863 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिस की उत्तर पुस्तिका 17 फरवरी को जारी की गई, जिसमें पाया कि कुछ स्थान विशेष से एवं समाज विशेष के और कृषि महाविद्यालय विशेष के छात्रों के 200 में से 196 , 195 और 190 अंक प्राप्त किए हैं जोकि व्यापम के इतिहास में असंभव है।

जिन छात्रों ने यह अंक प्राप्त किए हैं उन छात्रों की डिग्री 4 साल में पूरी ना होकर 5 से 6 साल में पूरी हुई है। इस दौरान छात्र निर्मल कदम, कमलेश पटेल, राजदीप पटेल, शिवम पटेल, गाेविंद राजपूत, अरुण गुनवान, राेहित मंसारे, अनिल पटेल, दिनेश सोलंकी, सुरेंद्र लववंशी, बसंत सरवरे, धर्मेंद्र परमार, मनोज पुनासिया, आकाश रूपाले आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link