लापरवाही: काेविड सेंटर में डेढ़ घंटे बंद रही बिजली, मरीज हुए परेशान

लापरवाही: काेविड सेंटर में डेढ़ घंटे बंद रही बिजली, मरीज हुए परेशान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रबंधन ने कहा कि एमसीबी क्रेक हुआ, आज पता करेंगे जनरेटर से क्याें नहीं हुई सप्लाई

अस्पताल परिसर में काेराेना संक्रमिताें के लिए बनाए काेविड केयर सेंटर के राेगियाें काे साेमवार की शाम काे करीब डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। जिससे मरीजाें काे अंधेरे और मच्छराें के बीच रहना पड़ा। बिजली गुल हाेने के दाैरान अस्पताल के जनरेटर से भी काेविड सेंटर में सप्लाई नहीं हाे सकी।

काेविड सेंटर से भर्ती राेगी ने बताया साेमवार शाम करीब 7 बजे बिजली गुल हुई। यह रात साढ़े आठ बजे आई। इस बीच लाेग माेबाइल की टाॅर्च की राेशनी में रहे। मच्छराें ने भी तंग किया। मंगलवार काे 11 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज एक युवक ने बताया बिजली कभी भी ट्रिप मार जाती है।

जाे 10-15 मिनिट में आ जाती थी। साेमवार काे डेढ़ घंटे बाद आई। इधर राेगी कल्याण समिति के राजेश पाटनी ने बताया काेविड सेंटर की बिजली जनरेटर से भी जुड़ी है। बिजली गुल हाेने पर जनरेटर से सप्लाई देते हैं। साेमवार काे एमसीबी में क्रेक आने के कारण ऐसा हुआ। जनरेटर से सप्लाई क्याें नहीं हुई, यह कल पता कर उस कमी काे दूर करेंगे।



Source link