विश्वास में दगा, मामला दर्ज: दलाल ने 25 व्यापारियों के नाम पर उठाए एक करोड रुपए, अब गायब हो गया

विश्वास में दगा, मामला दर्ज: दलाल ने 25 व्यापारियों के नाम पर उठाए एक करोड रुपए, अब गायब हो गया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • घटना वर्ष 2018 की, शिकायत पर मामला दर्ज

एक दलाल 25 व्यापारियों के नाम पर मार्केट से एक करोड रुपए उठाकर हड़प गया है। घटना वर्ष 2018 की है। व्यापारी ने जब रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। जब दबाव बनाया तो गायब हो गया है। मामले की शिकायत व्यापारी ने कोतवाली थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित निबालंकर की गोठ में रहने वाले प्रमोद पुत्र नारायण वैश्य ब्याज पर पैसा चलाते हैं। जिसे हुंडी कहा जाता है। बाड़ा के बाजार के व्यवसायी हुंडी पर व्यापारी से पैसा लेकर व्यवसाय में लगाते हैं। कुछ समय बाद ब्याज सहित लौटा देते हैं। यह पैसा प्रमोद अन्य व्यापारियों को कम समय में मोटा मुनाफा कमाने की बात कहकर उठाता था। इस काम में प्रमोद के साथ उनका पड़ोसी नवीन कामरा भी जुड़ा हुआ था। वह दलाली करता था व्यापारियों को पैसा दिलाना और उनसे वसूली करने का काम उसी का था। काफी समय से काम करते-करते अब इतना विश्वास हो गया था कि नवीन व्यापारी के नाम की पर्ची लेकर आता था और प्रमोद उसे पैसा दे देता था। इसी का फायदा उठाते हुए नवीन ने 21 अक्टूबर 2018 को करीब 25 व्यापारियों की पर्ची लेकर आया और करीब एक करोड रुपए लेकर चला गया। पर उसके बाद तय समय पर उसने यह पैसा वापस नहीं दिया। जब प्रमोद ने अन्य व्यापारियों से बात की तो पता लगा कि उन्होंने पैसा उठाया ही नहीं है। इसको लेकर प्रमोद ने नवीन से बात की, पहले रुपए लौटाने की बात कहता रहा बाद में साफ मना कर दिया। ज्यादा दबाव डाला तो आरोपी गायब हो गया। इस मामले में जब रकम वापस नहीं मिली तो परेशान होकर प्रमोद वैश्य ने कोतवाली थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दलाल नवीन कामरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।



Source link