ग्रीन ने पहले अभ्यास मैच में 125 रनों की नाबाद पारी खेली थी. (फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 17 दिसंबर को डे नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा, मगर उससे पहले भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच खेला जाएगा
- News18Hindi
- Last Updated:
December 9, 2020, 6:17 PM IST
दोनों टीमों के लिए दूसरा अभ्यास मैच इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि 17 दिसंबर को एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से ही खेला जाएगा. इस अभ्यास मैच के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे कैमरन ग्रीन और लेग स्पिनर मिचेल स्वीप्सन को शुक्रवार से एससीजी पर शुरू हो रहे डे नाइट के दूसरे अभ्यास मैच के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया.
पहले अभ्यास मैच में ग्रीन ने खेली थी बड़ी पारी
पहले अभ्सास मैच में 21 साल के ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से 125 रन बनाए थे और अब उनकी नजर दूसरे अभ्यास मैच में भी इस प्रदर्शन को दोहरा कर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने पर है. पहला अभ्यास मैच ड्रॉ रहा था. वहीं भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे स्वीप्सन पर भी इस अभ्यास मैच में सभी की नजर रहेगी. वहीं एडिलेड टेस्ट भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का इस दौरे पर आखिरी मैच होगा. इस मैच के बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट जाएंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह दूसरा अभ्यास मैच खेलते हैं या नहीं.यह भी पढ़ें :
पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले भारत को मिली अच्छी खबर, डेविड वॉर्नर बाहर हुए
ऑस्ट्रेलिया ए टीम :
जो बर्न्स, मार्कस हैरिस, मोइजेस हेनरिक्स, कैमरन ग्रीन, निक मेडिंसन, एलेक्स कैरी, बेन मैकडरमोट, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, हैरी कोंवे, मिचेल स्वीप्सन, मार्क स्टीकेटी.