Last Updated:
अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने एस्टोनिया के खिलाफ दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया. मेसी ने इस मुकाबले में कुल 5 गोल दागे. ऐसा पहली बार हुआ है जब मेसी ने अर्जेंटीना की ओर से किसी मैच में 5 गोल दागे हों. मेसी इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
लियोनल मेसी ने एस्टोनिया के खिलाफ पहले हाफ में पेनाल्टी किक पर दो गोल दागे और फिर दूसरे हाफ में तीन और गोल दागकर अपने अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या को 86 तक पहुंचा दिया. (Instagram)

<br />मौजूदा समय में दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी ने इस दौरान हंगरी के पूर्व महान खिलाड़ी फ्रेनेक पुस्कास को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर 84 गोल दर्ज हैं. (Instagram)

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने रविवार को नेशन्स लीग में स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल की 4-0 की जीत में भी दो गोल दागे. रोनाल्डो के बाद ईरान के अली देई (109) और मलेशिया के मुख्तार दहारी (89) का नंबर आता है. (Instagram)

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम पिछले 33 मुकाबलों से अजेय है. उसका अगला मुकाबला शनिवार को ब्राजील से है. ऐसे में ब्राजील के खिलाफ भी मेसी से अर्जेंटीना को काफी उम्मीदें होंगी. (Instagram)

लियोनल मेसी ने इससे पहले अर्जेंटीना की ओर से सीनियर स्तर पर कभी किसी मैच में पांच गोल नहीं दागे थे. मेसी के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने एस्टोनिया को 5-0 से रौंद डाला. (Instagram)

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम पिछले 33 मुकाबलों से अजेय है. उसका अगला मुकाबला शनिवार को ब्राजील से है. ऐसे में ब्राजील के खिलाफ भी मेसी से अर्जेंटीना को काफी उम्मीदें होंगी. (Instagram)

अर्जेंटीना की टीम आखिरी बार 2019 कोपा अमेरिका कप में ब्राजील से हारी थी. तब ब्राजील ने उसे 2-0 से मात दी थी. कतर में इस साल के अंत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल्स में अर्जेंटीना के ग्रुप में सउदी अरब, मैक्सिका और पोलैंड की टीमें हैं. (Instagram)