India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (David Warner) भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. डेविड वॉर्नर (David Warner) इस मैच में नहीं खेलेंगे. इस कारण ऑस्ट्रेलिया को नई ओपनिंग जोड़ी उतारनी होगी. भारतीय गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 9, 2020, 10:15 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide Test,) में खेला जाएगा. वॉर्नर के नहीं होने से ऑस्ट्रेलिया को नई ओपनिंग जोड़ी उतारनी होगी. भारतीय गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है. भारतीय टीम जब पिछली बार टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी तब मेजबान टीम में वॉर्नर और स्मिथ नहीं थे. भारत ने इसका फायदा उठाकर सीरीज जीत ली थी.
डेविड वॉर्नर ने खुद भी अपनी चोट के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. वॉर्नर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने कम समय में तेजी से रिकवर किया है. मैं पूरी तरह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं. चोट काफी हद तक ठीक हो गई है. लेकिन मेरा मानना है कि जब तक मैं खुद 100% संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक मैदान पर उतरना ठीक नहीं होगा.’
डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘100 फीसदी फिट होने का मतलब, विकेटों के बीच दौड़ना और मैदान में चुस्त रहना भी शामिल है. मुझे लगता है कि मैं अभी पूरी तरह फिट होकर खेलने में सक्षम नहीं हूं. करीब 10 दिनों में फर्क पड़ेगा.’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 26 नवंबर से खेला जाएगा. वॉर्नर उस मैच से टीम में वापसी कर सकते हैं.