पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को कहा अलविदा
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बुधवार को क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 9, 2020, 3:38 PM IST
2002 में महज 17 साल की उम्र में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले पटेल ने अपने लंबे करियर में कई ऐसी पारियां खेली, जिसे आज भी कोई नहीं भुला पाया. फिर चाहे उनका मेडन शतक हो, या फिर पाकिस्तान में अपने बल्ले से कोहराम मचाना हो. पटेल टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले विकेटकीपर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 17 साल और 153 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.
2016 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 81 रन पारी
पार्थिव पटेल न सिर्फ टेस्ट और वनडे के अच्छे बल्लेबाज थे, बल्कि फटाफट क्रिकेट के हिसाब से भी बेहतर बल्लेबाज थे और यह उन्होंने 2016 में आईपीएल के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में साबित भी कर दिया. उन्होंने इस मैच में 58 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली थी और मुंबई इंडियंस को मोहाली में 25 रन से जीत दिलाई थी.गुजरात के लिए जड़ा मेडन शतक
पार्थिव पटेल ने 2015 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान गुजरात के लिए मेडन शतक जड़ा. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 119 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली थी. इस पारी के दम पर उन्हें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में मदद मिली.
रावलपिंडी में पटेल का कोहराम
2004 में पटेल ने मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में कोहराम मचा दिया था. उन्होंने भारत को पारी और 131 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. पटेल ने इस मैच में 69 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: मैक्सवेल पर बरसे सहवाग, बोले- IPL से ज्यादा तो वो अपने गोल्फ को लेकर गंभीर हैं
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जड़ा शतक
पटेल ने गुजरात की तरफ से रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 143 रन की यादगार पारी खेली थी. उन्होंने शतकीय पारी खेलकर टीम को चैंपियन बना दिया था. पटेल की बड़ी पारी के दम पर ही गुजरात ने 312 रन के लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया था.
इंग्लैंड के खिलाफ 95 रन की पारी
2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज बुरी तरह से हार गई थी. इसके बाद भारत वनडे सीरीज खेलने उतरी. पटेल ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी का आगाज किया, जहां रहाणे तो महज 40 रन ही बना पाए थे, मगर पटेल ने 95 रन जड़ दिए. हालांकि बारिश के खेल बर्बाद हो गया और भारत को जीत से वचिंत रहना पड़ा.