कमलनाथ ने केंद्र पर साधा निशाना: बोले- किसानों का शोषण करने वाला है कृषि कानून, इससे देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी

कमलनाथ ने केंद्र पर साधा निशाना: बोले- किसानों का शोषण करने वाला है कृषि कानून, इससे देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Said Agricultural Law Is Exploiting The Farmers, It Does Not Improve The Economic Condition Of The Country

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर पहुंचे कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना।

नया कृषि कानून किसानों का शोषण करने वाला कानून है। यह देश को बर्बाद कर देगा। यह कहना है पूर्व मुंख्यमंत्री कमलनाथ का। वे बुधवार देर रात विवाह समारोह में शामिल होने इंदौर आए थे।

मीडिया से चर्चा में कमलनाथ केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। दिल्ली में राहुल गांधी इस कानून को लेकर राष्ट्रपति से मिले थे। नाथ का कहना है कि राष्ट्रपति का एडवाइजरी रोल है। मैं नहीं समझता, इससे कुछ होगा, लेकिन किसानों के लिए लाया यह कानून देश को बर्बाद कर देगा। इस तरह के कानून को लाने से देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी। किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें फसल का सही मूल्य मिले। यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।



Source link