रायसेन जिले के गौहरगंज के पांजरा में 6 वर्षीय मासूम के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में जिले भर में प्रदर्शन जारी हैं। मंगलवार शाम को बेगमगंज तहसील में आरोपी सलमान का पुतला जलाया गया। वहीं, उदयपुर, बरेली और देवरी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने
.
बेगमगंज बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों आक्रोशित विद्यार्थियों और लोगों ने प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की ताकि पीड़ित मासूम को न्याय मिल सके।
जिले के उदयपुरा, बरेली और देवरी में भी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, छात्र-छात्राएं और विभिन्न संगठनों के लोग ने ज्ञापन दिया।
इस घटना के विरोध में 26 नवंबर को गौहरगंज में सकल हिंदू समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अपराधी बच नहीं पाएगा और उसे इतनी सख्त सजा मिलेगी कि ऐसी सोच रखने वालों की रूह भी कांप उठेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है और बिटिया पुलिस में जाना चाहती है, जिसके अध्ययन का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी।
देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें…

