- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- BJP Leader Alok Sharma Filed A Case Of Gang Rape, After Some Time FIR On Father tau Of Victim Woman
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- डबरा थाना स्थित टेकनपुर की घटना
डबरा थाना में पहली बार दुष्कर्म का क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। एक युवती की शिकायत पर भाजपा नेता आलोक शर्मा सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के चंद मिनट बाद ही आरोपी पक्ष से भी एक महिला थाना पहुंच गई। उसने पीड़ित महिला के पिता सहित 5 पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है।
डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित महिला का परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास ही भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमीन लगी है। इस कारण आपस मे रंजिश बनी हुई है। महिला का आरोप है कि 30 नवंबर को आलोक शर्मा, बंटी पाठक, नवीन शर्मा, नरेश व अन्य के साथ आकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आलोक शर्मा व उसके साथी उसे पिस्टल अड़ाकर दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पिता उसे बचाने के लिए आया तो उन्हें मारा पीटा गया। इस वारदात की शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी पर की लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित युवती बुधवार रात को एसपी कार्यालय जा पहुंची। जहां अपने साथ हुई घटना को बयां किया। तत्काल एसपी ने घटना की तस्दीक के लिए सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाना टीआई शैलजा गुप्ता के साथ साथ पुलिस अधिकारियों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद डबरा थाना में गुरुवार को भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष से भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
अभी यह मामला दर्ज हुआ ही था कि भाजपा नेता आलोक शर्मा की तरफ से भी एक अन्य महिला थाना जा पहुंची। इस महिला ने भी पीड़ित महिला के पिता, ताऊ सहित 5 पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों ही मामले की जांच कर रही है।
जांच कर करवा रहे हैं
इस मामले में दोनों तरफ से शिकातय के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल क्यों कार्रवाई नहीं कि इसकी भी जांच की जा रही है।
अमित सांघी,एसपी ग्वालियर