- Hindi News
- Local
- Mp
- Schools Will Be Unlock In Madhya Pradesh; Here’s MP School Reopen News Latest News Update
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूल संचालकों ने गुरुवार को मांगों का एक पत्र आयुक्त, लोक शिक्षण जयश्री कियावत से मुलाकात कर दिया।
- पहली से 5वीं तक नहीं खुलेंगी, 6वीं से लेकर 8वीं तक पर विचार हो रहा
मध्यप्रदेश में दो से तीन दिन में स्कूल को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। संभावना यह जताई जा रही है कि 9वीं से 12वीं की क्लास खोलने पर लगभग सहमति हो गई है। ऐसे में इसकी क्लास जल्द ही खुल जाने की संभावना बढ़ गई है। इस संबंध में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने भोपाल में गुरुवार को एक पत्र आयुक्त, लोक शिक्षण जयश्री कियावत को दिया। कियावत ने कहा कि प्राइवेट स्कूल को घबराने की जरूरत नहीं है।
उनकी मांगों का ड्राफ्ट बनाकर आज ही शासन को भेज दिया है। संभवत: दो से तीन दिन में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। 9वीं से 12वीं तक की क्लास जल्द ही शुरू हो सकती हैं। प्राइवेट स्कूल संचालक भी पहली से लेकर 5वीं तक की क्लास शुरू करने के पक्ष में नहीं है। अब सिर्फ 6वीं से लेकर 8वीं तक की क्लास को भी खोले जाने की मांग की जा रही है। शासन से निर्देश मिलते ही स्कूल शुरू ओपन हो जाएंगे।
एसोसिएशन ऑफ अन-एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्य प्रदेश एवं सोसाइटी ऑफ प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष विनी राज मोदी ने बताया कि आयुक्त के साथ आज मीटिंग हुई। उन्होंने सभी मांगो को ध्यान पूर्वक सुना एवं 14 दिसंबर के पहले आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा की सरकार प्राइवेट स्कूलों के प्रति संवेदनशील है एवं जल्दी स्कूल खोलने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने माना की तीन चौथाई शिक्षा सत्र बीत चुका है और अब स्कूल खोलना अवश्य है।
14 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव होगा
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पहले ही एलान कर चुके हैं कि अगर 14 दिसंबर तक स्कूल नहीं खोले गए, तो आंदोलन शुरू होगा। 14 दिसंबर को सबसे पहले मुख्यमंत्री निवास घेरा जाएगा। इसके बाद ऑन लाइन क्लास बंद कर दी जाएंगी।