वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा!: कांग्रेस का आरोप – जिन्हें चुनाव लड़ना है, उनके नाम लिस्ट से गायब, नए नाम जोड़ने की तारीख बढ़ाई जाए

वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा!: कांग्रेस का आरोप – जिन्हें चुनाव लड़ना है, उनके नाम लिस्ट से गायब, नए नाम जोड़ने की तारीख बढ़ाई जाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MP Nagar Nikay Chunav 2021; Congress PC Sharma Demand Urban Body Elections Should Be Made Via Lok Sabh 2019 Voter List

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा होने के आरोप लगाया है। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की तारीख एक सप्ताह से बढा़ने की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
  • मांग की – 2019 लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से कराए जाएं नगरीय निकाय चुनाव

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ है। जिन नेताओं को चुनाव लड़ना है, उनके नाम लिस्ट में नहीं हैं। ये वे नेता और कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट दिया था, लेकिन अब उनके नाम लिस्ट से गायब हैं।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की मांग है कि 2019 की वोटर लिस्ट के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएं, जबकि आयोग 2014-15 की लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के बाद लिस्ट फाइनल कर रहा है।

बता दें, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आयोग ने अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की थी, लेकिन कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए लिस्ट के पुनरीक्षण में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने और पुनरीक्षण कार्य की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस ने ज्ञापन में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की मांग भी की है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्य निर्वाचन आयोग से मिलकर पुनरीक्षण कार्य में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने, पुनरीक्षण कार्य की समय सीमा बढ़ाए जाने और नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही पंचायत के चुनाव किये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कैलाश मिश्रा ने आयोग को ज्ञापन सौंपा है। हालांकि धनोपिया यह नहीं बता पाए कि कौन-कौन से नेता हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है।



Source link