- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Light Clouds, Sun And Shade Continue In Jabalpur, The Weather Will Remain The Same For The Next One Week, It May Rain On Sunday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर आसमान में छाए बादल।
- पारे में आया उछाल, न्यूनतम तापमान 14 के करीब पहुंचा, आज जा सकता है 16 डिग्री तक
राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवात का असर जबलपुर में भी दिखा। बुधवार रात से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। गुरुवार सुबह बादल के चलते सुबह आठ बजे सूर्य के दर्शन हो पाया। आसमान पर छाए आंशिक बादलों की वजह से पारे में भी उछाल देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान बुधवार रात 13.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रविवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है।
न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक
बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं, रात में छाए बादल के चलते पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार सुबह 10 बजे का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण-पूर्वी हवा एक किमी की रफ्तार से चल रही है। आर्द्रता 58 प्रतिशत सुबह रही। जिले में रविवार और मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद ही मौसम साफ होगा। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 16 से ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवात सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव दिख रहा है।