रवि शास्त्री ने ड्रिंक करने के दौरान मुझे भारत के तीसरे सीमर के बारे बताया: इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) ने खुलासा किया कि उन्हें पता है कि टेस्ट सीरीज के लिए भारत का तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा. उन्होंने बताया कि वह भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के साथ ड्रिंक कर रहे थे और यहीं से उन्हें यह खबर मिली.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 10, 2020, 9:45 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) ने खुलासा किया कि उन्हें पता है कि टेस्ट सीरीज के लिए भारत का तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा. उन्होंने बताया कि वह भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के साथ ड्रिंक कर रहे थे और यहीं से उन्हें यह खबर मिली. चैपल ने पीटीआई के एक वर्चुअल सत्र ‘क्रिकेट कंवर्सेशन’ में कहा, ”मैं रवि शास्त्री के साथ उस दिन ड्रिंक कर रहा था और उन्होंने बताया कि शायद उमेश यादव (Umesh Yadav) को तीसरे पेसर के रूप में उतारा जा सकता है.”
विराट और धोनी पर भिड़े गावस्कर और मैथ्यू हेडन, बताया कौन है दशक का बेस्ट वनडे क्रिकेटर
वास्तव में उन्हें लगता है कि यह अच्छा है कि भारत एडिलेड में डे-नाइट के खेल के साथ शुरू हो रहा है, जहां कुछ सीम हलचल होगी. उन्होंने कहा, ”भारत के पास दो स्मार्ट तेज गेंदबाज हैं- जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी. अगर आप मुझसे पूछे तो अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 300 का स्कोर बनाती है. आप एडिलेड में टेस्ट मैच जीतने की राह पर हैं.”एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली वापस स्वदेश लौट जाएंगे. जनवरी 2021 में उनके पहले बच्चे का जन्म होना है. ऐसे में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ होना चाहते हैं. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उप कप्तान अजिंक्य रहाणे बाकी बचे तीनों टेस्ट मैचों में कप्तानी संभालेंगे.
अगर रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए: तेंदुलकर
कोहली की अनुपस्थिति एक बड़ा कारक साबित हो सकती है, इस बात से सहमत होकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि कप्तानी भारत के लिए टेस्ट सीरीज में समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनके पास रहाणे हैं. चैपल ने रहाणे के आक्रामक स्टाइल की कप्तानी की तारीफ की और 2017 में धर्मशाला में उनकी कप्तानी पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा, ”मैंने रहाणे के एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट (धर्मशाला, मार्च 2017) में कप्तानी करते देखा है. मुझे लगा कि उनकी कप्तानी बेहद शानदार है. वह बेहद आक्रामक कप्तान हैं.