Toyota ने Mirai कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया, fuel cell electric से चलेंगी ये कार

Toyota ने Mirai कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया, fuel cell electric से चलेंगी ये कार


टोयोटा ने मिराई कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया.

जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने सेकेंड जनरेशन मिराई (Mirai) को बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी है. कार का लुक और डिजाइन (Look and design) कंपनी ने बहुत की लग्जरी बनाया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 10, 2020, 1:27 PM IST

नई दिल्ली. जापान की जानीमानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने fuel cell electric से चलने वाली नई मिराई कार लॉन्च की. टोयोटा ने इस कार को ऐसे समय में लॉन्च किया है. जब पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है. आपको बता दें टोयोटा की मिराई कार की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका ईंधन है जो किसी भी तरह का कार्बन उत्सर्जन नहीं करता.

जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने सेकेंड जनरेशन मिराई को बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी है. कार का लुक और डिजाइन कंपनी ने बहुत की लग्जरी बनाया है. वहीं कंपनी ने नई मिराई कार में कई बदलाव भी किए है. जिससे ये कार अपने पुराने मॉडल की अपेक्षा 30 प्रतिशत ज्यादा चलाई जा सकती है. टोयोटा का दावा है कि एक बार फ़्यूल फुल होने पर इस कार से 850 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कार खरीदने वालों को झटका! जनवरी 2021 से बढ़ जाएंगी कीमतें

2014 में लॉन्च हुआ था मिराई का पहला मॉडल-टोयोटा ने पर्यावरण को ध्यान में रखकर वर्ष 2014 में मिराई का पहला मॉडल लॉन्च किया था. उस समय तक हाइड्रोजन फ़्यूल सेल से किसी वाहन को चलाना कल्पना मानी जाती थी. लेकिन टोयोटा ने वर्षों के अनुसंधान के बाद इस काम को कर दिखाया.मिराई के अपडेट वर्जन की कीमत –टोयोटा के अनुसार मिराई का अपडेट वर्जन भविष्य में हाइड्रोजन फ़्यूल सेल से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा. इसके साथ ही टोयोटा ने जापान के प्रधानमंत्री Yoshihide Suga के 2050 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य तक ले जाने के वादें को पूरा करने में इस कार को सहयोगी बताया. आपको बता दें मिराई के अपडेट वर्जन की कीमत 5 मिलियन येन रखी गई है. जो 48 हजार US डॉलर के बराबर होती है.

यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar और Platina पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए सभी ऑफर्स
टोयोटा मिराई के फीचर्स- टोयोटा ने नई मिराई के फ्रंट को चौड़ा किया. इसके साथ ही कंपनी ने कार के हेडलैम्प में भी बदलाव किया है. आपको ये पहले की तुलना में तेज और लंबे दिखाई देंगे. वहीं कंपनी ने कार के पिछले हिस्से में spoiler shape देकर गुरुत्वाकर्षण के केंद्र पर जोर दिया है.

नई मिराई में मिलेगा dust filter- टोयोटा ने नई मिराई कार में dust filter लगाया है. जो PM2.5.स्तर के महीन कणों को भी हवा में से आसानी से साफ कर सकता है. ऐसे में जब आप इस कार को ड्राइव करेंगे. तो आपको कार की कैबिन में साफ सुथरी हवा मिलेगी. इसके साथ ही नई मिराई में आपको preventive safety features जो इस कार के सबसे बड़े हाइलाइट है. कंपनी ने इस कार में DC external power supply system दिया है. जिससे आप जरूरत के समय घर के बिजली के उपकरण कार की मदद से आसानी से चला सकते हैं.





Source link