ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल


ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत 5 रन बनाकर आउट हुए (Rishabh Pant/Instagram)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुख्य टेस्ट सीरीज (India vs Australia) से पहले पिंक बॉल प्रैक्टिस टेस्ट मैच में अपने बल्ले से प्रदर्शन करने में असफल रहने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कई सवालों के साथ-साथ आलोचनाओं के घेरे में हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 11, 2020, 8:48 PM IST

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुख्य टेस्ट सीरीज (India vs Australia) से पहले पिंक बॉल प्रैक्टिस टेस्ट मैच में अपने बल्ले से प्रदर्शन करने में असफल रहने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कई सवालों के साथ-साथ आलोचनाओं के घेरे में हैं. ऋषभ पंत पहले से ही सफेद गेंद की सीरीज से बाहर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच (India vs Australia A Practice Match) में भी वह बेंच पर बैठे थे. अब दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन वह सिर्फ पांच रन ही बना सके. ऐसे में पंत को सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया. इससे पहले आकाश चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि पंत ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक टूरिस्ट बनकर गए हैं.

17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) से पहले पंत को दूसरे प्रैक्टिस मैच में मौका दिया गया, लेकिन वह इसे भुनाने में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. पंत ने 11 गेंदों को सामना किया और सिर्फ 5 रन बना पाए. युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास प्रैक्टिस मैच में शानदार परफॉर्म करके टेस्ट सीरीज में अपनी जगह पक्की करने का मौका था, लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया.

IND A vs AUS A: बुमराह के बल्ले के बाद गेंदबाजों के जलवे, भारत को दूसरे अभ्यास मैच में 86 रन की बढ़त

ऋषभ पंत उस वक्त बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए थे, जब भारत 102 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था और चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन पंत कुछ नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए. इस मैच में उन्हें अपने सीनियर ऋद्धिमान साहा के साथ मौका मिला, जिन्होंने पहले अभ्यास मैच में अपनी टीम को हार के मुंह से वापस लाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. ऋषभ पंत के एक बार फिर से फ्लॉप होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.

बता दें कि ऋषभ पंत का इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. पंत ने 14 मैचों में 31.18 की औसत से 343 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 113.95 रहा. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए पहले प्रैक्टिस मैच में भी बेंच पर बिठाया गया था.





Source link