- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Drizzle In Many Areas Due To The System In The Arabian Sea, Still Hot At Night, Mercury Jumped 5 Degrees To 16.8
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह से ही बादलों का जमघट लगा हुआ है। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
गुरुवार काे दिनभर बादल छाए रहने के बाद रात में बादलों का जमघट लग गया और कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई, इसके बाद भी रात में गर्मी का एहसास होता रहा।बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम और अधिकतम दोनों की तापमान सामान्य से ऊपर रिकार्ड हुए। गुरुवार को बादलों की वजह से तापमान 31 से गिरकर 29 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। वहीं, जो अभी भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से बढ़कर 16.8 तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं, नमी 70 फीसदी आंकी गई।
मौसम विभाग के अनुसार अभी अरब सागर में सिस्टम बनने की वजह से बादल छा रहे हैं। वहीं, 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा। इस कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे। धूप भी बमुश्किल निकलेगी। 16 दिसंबर के बाद आसमान साफ होगा तो ठंड बढ़ना शुरू होगी।
शुरुआती 10 दिन में से 7 दिन तापमान सामान्य से ज्यादा
दिसंबर के इन 10 दिनों की बात करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान सात दिन सामान्य से ज्यादा रहा। एक दिन सामान्य से कम और दो दिन सामान्य रहा। 2 दिसंबर की रात इस सीजन का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। इसके बाद 3 दिसंबर की रात पारा 12.6 डिग्री तक गया जो सामान्य था। इसके बाद पारा 13 से 17 डिग्री के बीच ही रिकाॅर्ड हो रहा जो सामान्य से ज्यादा है।